Funny And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सहेतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसना एक तरह का योग है। हंसने की वजह मानसिक तनाव के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी - दशमलव किसे कहते हैं...? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं...?
पप्पू- जब 10 से LOVE हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं।
पत्नी ने नया फोन लिया अपने पति को सरप्राइज देने के लिए किचन में जाकर फोन किया
पत्नी- कैसे हो जानू?
पति- हां डार्लिंग, बाद में फोन करता हूं अभी वो किचन में है।
पिंटू भगवान से- भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते पर 1000 रुपए मिल जाएं, तो मैं पक्का आपके चरणों में 500 रुपए चढ़ा दूंगा।
कुछ दूर जाने पर पिंटू को 500 रुपए का नोट मिला।
पिंटू- प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया।
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!