फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: लड़के ने लड़की से बात करने के लिए पूछा- इंग्लिश चलेगी ना, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 06 Jun 2022 06:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi The boy asked to girl can i talk in english read most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

most funny chutkule in hindi: आज कल की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती चली जा रही है। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि दिन में समय निकालकर कम से कम 5 मिनट तो जरूर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद आती है। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...! 
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...! अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...! 
पत्नी- एक 
पति- खामोश 
पत्नी- दो 
पति फिर भी चुप्प 
पत्नी- बोलो ना प्लीज...! 
पत्नी का रोना शुरू...! 
पति- गिनती गिन, गिनती 
पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!

Viral Chutkule in Hindi The boy asked to girl can i talk in english read most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock


लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया ..
उसने सोचा, क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं उसने लड़की से पूछा इंग्लिश चलेगी ना …?
लड़की शरमाते हुए बोली – जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी ..
लड़का बेहोश

Viral Chutkule in Hindi The boy asked to girl can i talk in english read most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
पप्पू- मैं पप्पू।
पप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi The boy asked to girl can i talk in english read most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock


संता दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा, 
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।

विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi The boy asked to girl can i talk in english read most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो
चिंटू- और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...
चिंटू- पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed