फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? छात्र का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 11 Jul 2022 01:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Latest Jokes Read Whatsapp and Lotpot Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

Today’s Funny Jokes: हमें स्वस्थ रहना है, तो हंसी को अपने जीवन में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। हंसते रहने से घर में खुशहाली रहती है और उदासी दूर रहती है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है जिसकी वजह से वह कई गंभीर बीमीरियों से बच सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।         



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर। एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में। अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।

Today’s Funny Jokes Teacher and Student Latest Jokes Read Whatsapp and Lotpot Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? 
छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी। 

Today’s Funny Jokes Teacher and Student Latest Jokes Read Whatsapp and Lotpot Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर A B C सुनाओ… 
चिंटू- A B C 
टीचर- और सुनाओ.. 
चिंटू- और सब बढ़िया, आप सुनाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Latest Jokes Read Whatsapp and Lotpot Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर बच्चों से- कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो 
संजू- इश्क दी गली विच No Entry।
टीचर बेहोश।

विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Latest Jokes Read Whatsapp and Lotpot Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

नौकर- हमें घड़ी देखना नहीं आता।
मालिक- अच्छा तो ये देखकर बताओ कि छोटी सुई और बड़ी सुई कहां हैं? 
नौकर- मालकि, दोनों सुईंयां घड़ी में ही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed