Funny jokes And Chutkule in Hindi: हंसना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। हंसी हम सभी को तमाम तरह की बीमारियों से बचाती है। इसके अलावा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहती है। हंसने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिससे हम दिली की गंभीरियों से भी बच सकते हैं। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: दो कैदियों की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौ कैदियों की मजेदार बातें
पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी- वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं?
पति- लॉन्ग ड्राइव पर......
पत्नी- जान तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए।
चिंटू- किस बात से परेशान है?
मिंटू- यार घर वालों से हूं।
चिंटू- घर वालों ने क्या किया?
मिंटू जिस दिन सोचता हूं कि कुछ नया करूंगा, उसी दिन घर वाले गेहूं पिसवाने भेज देते हैं...
तूफान में एक जहाज फंस गया…
पायलट ने कहा- किसी को बचने की दुआ आती है क्या?
एक आदमी खुश होकर बोला- हां, मुझे आती है।
पायलट- ठीक है...आप दुआ कीजिए एक पैराशूट कम है।