Funny Chutkule in Hindi: हंसना हम सभी के स्वभाव का एक हिस्सा है, जो हमारे लिए बेहद जरूरी भी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं है। लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास अपने करीबियों और परिवार के लोगों के साथ बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। यही वजह से लोग आजकल मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आप मानसिक तनाव या इससे संबंधित किसी भी तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रहना है, तो आपको नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसी का मजेदार सिलसिला...
Latest Jokes: जब संता ने कहा- कुतुब मीनार को सिर पर रखकर मुंबई ले जा सकता हूं
गर्मी से परेशान होकर संता ने सोचा कुछ ऐसा खाया जाए जिससे शरीर के अंदर से भी गर्मी निकल जाए
बहुत सोचने के बाद संता ने स्पेशल डिश बनाई और बंता से बोला
संता - आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
बंता - ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
संता - नवरत्न तेल में पकोड़े...!
एक लड़की का फोन Toilet में गिर गया
Toilet से जिन्न प्रकट हुआ
जिन्न ने लड़की को सोने का फोन दिया और
कहा- ये लो तुम्हारा फोन
लड़की- ये सोने का फोन मेरा नही है
जिन्न- पगली रुलायेगी क्या? धोके देख तेरा ही है।
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है
ऐसी जिंदगी पर।
चिंटू- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
पिंटू- भावना, इसमें सब बह जाते हैं।