Girlfriend Boyfriend Funny Jokes: हंसी मजाक करने से हमारा मन खुश रहता है, साथ ही आसपास का माहौल भी मजेदार रहता है खुश रहने से हमारे अंदर भी सकारात्मक सोच आती हैं। इतना ही नहीं हंसने से घर की उदासी दूरी रहती है और खुशहाली रहती है। जो लोग हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं उनके साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब कैदियों ने जेल में की रामलीला, पढ़िए लोटपोट करने वाले धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
मंटू- मैं 18 साल का हूं और तुम?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं...
मंटू- फिर चलो ना, इसमें शर्माना क्या..देरी किस बात की
लड़की- कहां?
मंटू- अरे।
वोट देने और कहां।
शौंटी- समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था।
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
शौंटी- अरे मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।