फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार चुटकुले: जब बच्चे ने मम्मी से पूछा- पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं? पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 27 May 2022 12:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 27 May 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Today's funny jokes Hindi Jokes Husband Wife Latest Jokes Read funny jokes
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

Funny Chutkule in Hindi: खुद को सेहतमंद रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। यदि हम हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारे मन के साथ साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए हमें सुबह और शाम हंसने की आदत डालने की सलाह दी जाती है। इसलिए हमें अधिक टेंशन के साथ नहीं बल्कि खुले दिल से हंसते मुस्कुराते हुए जीना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..



मुर्गियों के फार्म में 1 बार जांच के लिए इंस्पेक्टर आया ।
इंस्पेक्टर – “तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो ?”
पहला मालिक – “बाजरा”
इंस्पेक्टर – “खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो…”

दूसरा – “चावल..”
इंस्पेक्टर – “गलत खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो… ”

अब संता की बारी आई..
सांता डरते-डरते बोला-
“हम तो जी, मुर्गियों को ही 5-5 रुपए दे देते हैं…
जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो…”

Today's funny jokes Hindi Jokes Husband Wife Latest Jokes Read funny jokes
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

Today's funny jokes Hindi Jokes Husband Wife Latest Jokes Read funny jokes
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

मेरेज के बाद पहली बार बहू रसोई में गई और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी।
सास बाहर से लौटी, फ्रिज खोला,
देखकर चौंक गई और पूछा - “ये मन्दिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू - बुक में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक “घंटा” फ्रिज में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today's funny jokes Hindi Jokes Husband Wife Latest Jokes Read funny jokes
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

टीचर- मिंटू तुम कॉलेज क्यों आते हो?
मिंकी- सर जी, विद्या के लिए।
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
मिंकी- सर, आज विद्या नहीं आई इसलिए।

विज्ञापन
Today's funny jokes Hindi Jokes Husband Wife Latest Jokes Read funny jokes
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay

टीचर - बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए, तो
वो जरूर सफल होती है।
टिल्लू - रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते।
फिर क्या... टिल्लू की हुई जोरदार धुनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed