फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मालिक- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी? गटरू ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 14 May 2022 01:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi Why are you leaving your previous job Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
Today Funny Jokes in Hindi: आज कल भागमभाग जिंदगी में इंसान के पास कई टेंशन है जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी को ज्यादा खुश रहने की जरूरत है। लोगों को प्रसन्न रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार! 
उसी ट्रेन में पिंटू भी जा रहा था। उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदे वो होशियार हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या? 
Today Funny Jokes in Hindi Why are you leaving your previous job Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock


मालिक- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी? 
राम- परेशानी के कारण 
मालिक- कैसी परेशानी थी तुम्हें? 
राम- मुझे नहीं, वे लोग मुझसे परेशान हो गए थे...

Today Funny Jokes in Hindi Why are you leaving your previous job Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना 
चिंटू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए 
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए 
चिंटू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi Why are you leaving your previous job Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock


गप्पू दुखी था। किसी ने पूछा- क्यों टेंशन मे हो? 
गप्पू-यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख दिए, अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi Why are you leaving your previous job Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिंटू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं.. 
पापा- क्या वो भी तुझे पसन्द करती है? 
पिंटू- हां जी हां.. 
पापा- जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed