फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब कंजूस लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 28 May 2022 12:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi When stingy boyfriend date with girlfriend read boyfriend girlfriend Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Today Funny Chutkule in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हम सभी प्रसन्न रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम बढ़ते दबाव की वजह लोग मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। इस तनाव से बचने का हंसी सबसे बेहतर उपाय है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो घर में खुशहाली रहती है और आपका चेहरा भी चमकता रहता है। हंसने में हम जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

संता को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!

संता-  हेलो कौन...?

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!

संता (खुश होकर) - कौन हैं आप...?

लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!

खुशी के मारे संता की आंखों में पानी आ गया, 
वो बोला- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!

Today Funny Jokes in Hindi When stingy boyfriend date with girlfriend read boyfriend girlfriend Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक कंजूस का बेटा अपनी गर्लफेंड के साथ डेट पर गया ,
जब घर वापस आया ,
कंजूस(गुस्से में)- कितने रुपये खर्च किए ,
बेटा- 500
कंजूस (गुस्से में) – 500
बेटा – हां वो इतने ही लेकर आई थी
कंजूस- आज तूने साबित कर दिया कि तू मेरा ही बेटा है।

Today Funny Jokes in Hindi When stingy boyfriend date with girlfriend read boyfriend girlfriend Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा, बॉस – कहां थे अब तक? 
टीटू – जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था, 
बॉस – शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं, 
टीटू – ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi When stingy boyfriend date with girlfriend read boyfriend girlfriend Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi When stingy boyfriend date with girlfriend read boyfriend girlfriend Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

राजू स्कूल में गधा लेकर पहुंचा
अध्यापिका - ये गधा क्यों लेकर आए हो?
राजू - मैडम, आप ही कहती हैं कि  आपने बड़े-बड़े गधों को इंसान
बनाया है..., तो मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed