फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बेटे ने कहा- मुझे शादी नहीं करनी, औरतों से डर लगता है, पिता ने बताया गजब का उपाय

Thu, 20 Jan 2022 11:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
today funny jokes in hindi son said to father i do not marry  afraid of women read son father chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी कई बीमारियों की दवा है। मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...

भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?

भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर

फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?

भगवान बोले-रत्ती बराबर

लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए

भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।

today funny jokes in hindi son said to father i do not marry  afraid of women read son father chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी। 

today funny jokes in hindi son said to father i do not marry  afraid of women read son father chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी।

हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।

टीचर-तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आए ?

लड़की-आई नहीं थी, ना उस दिन।

टीचर-क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?

लड़की-नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी!!

विज्ञापन
विज्ञापन
today funny jokes in hindi son said to father i do not marry  afraid of women read son father chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

एक दोस्त दूसरे दोस्त से- यार, दोस्त इतने भी दुष्ट नहीं होने चाहिए

एक तो नालायकों को रात को नाली से उठाकर लाओ और अगली सुबह वो मुझसे ही बोलते हैं,

'मुझे तो ले आए मेरी चप्पल क्यों नहीं लाए।

विज्ञापन
today funny jokes in hindi son said to father i do not marry  afraid of women read son father chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।

तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?

कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।

बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed