Aaj ke majedar chutkule in Hindi: हम अपने दिन की शुरुआत अगर हंसी के साथ करते हैं, तो हमार पूरा दिन अच्छे से बीतता है। हंसी हम सभी को मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाती है। इसलिए आजकल की भागमभाग जिंदगी में हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: लड़के से लड़की- कैसे पता चला कि मेल मच्छर कौन है और फीमेल कौन? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- क्या कर रहे हो..?
लड़का- मच्छर मार रहा हूं..!
लड़की- कितने मारे..?
लड़का- पांच मारे। तीन फीमेल और दो मेल!
लड़की- कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन..?
लड़का- तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास।
गटरू- जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
गटरू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।
टीचर- गोलू यमुना नदी कहां बहती है?
भोलू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
भोलू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा...
सास- बहू ऐसी चाय बना कि पीते ही तन-बदन झूमने लगे।
बहू- लेकिन मां जी हमारे यहां तो भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।