फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गांव में पुरुषों को लुंगी पहनने की आजादी, लेकिन महिलाओं ने पहनी नाइटी तो लगेगा जुर्माना

Mon, 12 Nov 2018 01:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
This village is fining women rs 2000 for wearing nighties before sunset
lungi - फोटो : self
भारत में महिलाओं के कपड़े पहनने को लेकर हमेशा से विवाद रहा है। पुरुष तो कभी भी कोई भी कपड़ा पहनकर घूम सकते हैं, लेकिन समय-समय पर लोगों ने महिलाओं के कपड़ों पर जरूर तरह-तरह के सवाल उठाए हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के तोकालापल्ली गांव में। इस गांव में दिन के समय महिलाओं के नाइटी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
This village is fining women rs 2000 for wearing nighties before sunset
इस गांव के बुजुर्गों ने एक आदेश जारी किया है कि कोई भी महिला दिन के समय नाइटी न पहने। उनका कहना है कि नाइटी केवल रात के लिए होती है। इसलिए उन्हें उसी समय पहना जाना चाहिए।  
This village is fining women rs 2000 for wearing nighties before sunset
गांव के 9 सदस्यों की एक समिति ने एक रणनीति बनाई है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि गांव की 1800 महिलाओं में से कोई भी उनके आदेश का उल्लंघन न करे। अगर कोई महिला सुबह के सात बजे से शाम के सात बजे तक नाइटी पहने हुए दिखाई देती है तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
This village is fining women rs 2000 for wearing nighties before sunset
यही नहीं, अगर कोई आदेश का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देता है तो उसे ईनाम के तौर पर 1000 रुपये मिलेंगे। कुछ गांववालों का कहना है कि बुजुर्गों ने उन्हें दोषी पाए जाने पर सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके बारे में सरकारी अधिकारियों को कुछ न बताया जाए। 
विज्ञापन
This village is fining women rs 2000 for wearing nighties before sunset
गांव की सरपंच फंतासिया महालक्ष्मी ने कहा कि खुले में कपड़े धोना, नाइटी पहने सब्जी की दुकान पर जाना या बैठक में शामिल होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं ने बुजुर्गों से इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने या फिर आदेश का उल्लंघन करना वालों के सामाजिक बहिष्कार की बात को नकार दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed