जीजा-साली का रिश्ता भारतीय परिवारों में अक्सर हल्के-फुल्के मजाक, हंसी और प्यारी नोकझोंक के लिए जाना जाता है। शादी के बाद जहां जीजा नए परिवार का हिस्सा बनता है, वहीं साली के साथ उसकी बातचीत में अक्सर दोस्ती और मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है। कभी साली जीजा की टांग खींचती है तो कभी जीजा भी मजेदार जवाब देकर माहौल को हंसी से भर देता है। यही वजह है कि इस रिश्ते पर बने साफ-सुथरे और सेंसिबल जोक्स लोगों को खूब पसंद आते हैं।
जीजा जी ने दिया ऐसा जवाब कि साली की बोलती हो गई बंद, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
Hindi Jokes: कभी साली जीजा से महंगे गिफ्ट की डिमांड कर देती है, तो कभी जीजा अपनी साली की शरारतों का मजेदार हिसाब मांगने लगता है। कई बार बहन भी इन दोनों की नोकझोंक देखकर मुस्कुराती रह जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली: जीजा जी, आप मेरी बहन से डरते हैं?
जीजा: डरता नहीं हूं...
साली: फिर?
जीजा: समझदार हूं!
जीजा: तुम्हारी दीदी घर में बहुत बोलती हैं।
साली: और आप?
जीजा: मैं सिर्फ जरूरी समय पर 'हां' बोलता हूं!
साली: जीजा जी, शादी के बाद सबसे बड़ा बदलाव क्या आया?
जीजा: पहले अलार्म से उठता था, अब तुम्हारी दीदी की आवाज से!
साली: जीजा जी, मेरी बहन आपको रोज डांटती है?
जीजा: नहीं, कभी-कभी प्यार से समझाती भी हैं... वही ज्यादा खतरनाक होता है!
साली: आप मेरी बहन को इतना खुश कैसे रखते हो?
जीजा: मैं बहस शुरू होने से पहले ही हार मान लेता हूं!
साली: जीजा जी, आपको घर में सबसे ज्यादा कौन डराता है?
जीजा: तुम्हारी दीदी।
साली: और दूसरे नंबर पर?
जीजा: तुम्हारी दीदी का मूड!
साली: जीजा जी, आप इतने शांत क्यों रहते हो?
जीजा: शादी के बाद अनुभव ने सिखाया है कि चुप रहना भी एक कला है!
जीजा: बहुत अच्छा!
साली: सच में?
जीजा: हां, कैमरा ऑन है ना...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)