जोक्स: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
जोक्स: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, गलती से अपनी बीवी को मत भेज देना
जोक्स: अगर सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर सेहतमंद रहेंगे। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है इसकी वजह से हम हमेशा तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं।
पति भागा भागा होटल के मेनेजर के पास आया और चिल्लाता हुआ बोला
जल्दी चलो, मेरी बीवी खिड़की से कूद कर जान देना चाहती है
मेनेजर-मैं क्या करूं
पति- खिड़की नहीं खुल रही है
पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि आखिर पत्नी कलर बोली या फल...?
देवर ने की होशियारी, भाभी ने ऐसा घुमाया जवाब कि बोलती हुई बंद, पढ़े मजेदार जोक्स
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।
जीजा जी ने दिया ऐसा जवाब कि साली की बोलती हो गई बंद, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई।
सरला- तो फिर तूने क्या किया?
पड़ोसन- फिर मैं 21 साल की हुई तो मेरे पापा ने मेरी शादी कर दी, फिर जा के मुन्ना हुआ पड़ोसन खड़े-खड़े बेहोश हो गयी।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)