जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: दो पागलों की बातचीत आपको हंसा-हंसाकर कर देगी लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
पत्नी- मैं बचूंगी नही मर जाउंगी!
पति - मैं भी मर जाऊंगा!
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी लेकिन तुम किस लिए ??
पति - मैं इतनी खुशी बर्दास्त नही कर पाउंगा...
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा ...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित बेहोश...
लड़की - क्या कर रहे हो?
लड़का - मूंगफली खा रहा हूं।
लड़की - अच्छा! अकेले-अकेले?
लड़का - अब 10 रुपए की मूंगफली में भंडारा करूं क्या....!
‘पिछले तीन घंटे से आपकी कम्पनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है, बताइए मैं क्या करूं..??
कस्टमर केयर सहयोगी ने कहा, ‘बहनजी, तब तक कुछ घर के काम ही कर लो...’