जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: खाली पेपर को बार-बार चूम रहे संता ने बंता को दिया ऐसा जवाब, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लालची महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
एक सुंदर लड़की पढ़ाई में कमजोर थी।
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !!
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
पप्पू- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
गप्पू- गूगल डार्लिंग
पप्पू- ये कैसा नाम हुआ।
गप्पू- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।