फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: टीचर- तुम एगजाम देने प्लंबर को साथ क्यों लाई हो? पिंकी का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

Mon, 06 Jul 2026 05:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 06 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

Comedy Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच भी आती है। 

विज्ञापन
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Hindi Jokes Whatsapp New Jokes 2026 Pappu Latest New Jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

Funny Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पिंकी एगजाम देने प्लंबर को साथ ले गई
टीचर- तुम एगजाम देने प्लंबर को साथ क्यों लाई हो? 
पिंकी- मैम खबर मिली थी कि, पेपर लीक हो गया है......


टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गई?
पिंकी- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला कि,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे...... 

Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Hindi Jokes Whatsapp New Jokes 2026 Pappu Latest New Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?
शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी, लेकिन उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Hindi Jokes Whatsapp New Jokes 2026 Pappu Latest New Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
प्रेमिका से शादी को लेकर सुरेश पडिंत जी के पास पहुंचा 
सुरेश- क्या मेरी शादी मेरी प्रेमिका से ही होगी?
पडिंत जी- तुम्हारी शादी प्रेमिका से ही होगी, 
पर किसकी प्रेमिका से बस ये मुझे नहीं पता.......

Comedy Jokes: पति से पत्नी- तुम जानना नहीं चाहोगे कि मैं बात क्यों नहीं करना चाहती? पढ़ें वायरल फनी जोक्स

Hindi Chutkule: ससुर ने दामाद को बताया जो मर्जी है करो का मतलब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Hindi Jokes Whatsapp New Jokes 2026 Pappu Latest New Jokes
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- English की कमजोरी के कारण रह गए,
वर्ना आज हम भी किसी की बाहों में होते
भाभी- वो कैसे?
देवर- वो Cute लिखती रही और हम कुत्ते,
समझते रहे......


देवर-  भाभी ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
भाभी- वो कैसे?
देवर- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये,
जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है..... 
विज्ञापन
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Hindi Jokes Whatsapp New Jokes 2026 Pappu Latest New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-
क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?
लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे
लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?
लड़की- नहीं, इसमें कील है
खरबूजे तो आप के फटेंगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed