फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी चुटकुले: बहू को अचार खाता देख ससुर हुआ खुश, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 10 Sep 2026 08:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 10 Sep 2026 08:05 PM IST
सार

फनी जोक्स: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां रहती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। 

विज्ञापन
Jokes In Hindi Sasur Bahu New Chutkule Whatsapp Funny Jokes 2026 Saas Damad Comedy Jokes
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

वायरल हिंदी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) की मदद ले सकते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 




बहू को अचार खाता देख ससुर खुश होकर बोला-
कोई खुशखबरी है क्या?
बहू- अब जमाना बदल गया है,
मैं रात का नशा उतारने के लिए
अचार खा रही हूं
ससुर बेहोश.......
Jokes In Hindi Sasur Bahu New Chutkule Whatsapp Funny Jokes 2026 Saas Damad Comedy Jokes
Funny jokes - फोटो : freepik
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
सुरेश- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....



एक डॉक्टर मर कर ऊपर पहुंचा
उसे वहां अपना पुराना मरीज मिल गया 
मरीज- डॉक्टर साहब अब तो बता दो,
आखिर मुझे बीमारी क्या थी.....
Jokes In Hindi Sasur Bahu New Chutkule Whatsapp Funny Jokes 2026 Saas Damad Comedy Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थीं

पहली आत्मा- आत्महत्या दो तरह की होती है
पहली तेज और आसान- गले में रस्सी डालो और
पंखे से लटक जाओ

दूसरी धीमी और दर्दनाक- गले में वरमाला डालो और
जिंदगी भर लटके रहो....


जोक्स: टीचर- व्हाट इज नाउन? पप्पू ने दिया गजब का मजेदार जवाब


फनी जोक्स: जीजा को चप्पल खरीदता देख मुस्कुराई साली, वजह पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes In Hindi Sasur Bahu New Chutkule Whatsapp Funny Jokes 2026 Saas Damad Comedy Jokes
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
मां- इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो बोल देना उससे,
कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है.... 



मां- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
मां- शाबाश, वैसे क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज.....
विज्ञापन
Jokes In Hindi Sasur Bahu New Chutkule Whatsapp Funny Jokes 2026 Saas Damad Comedy Jokes
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- मुझे कुछ कहना है
बॉयफ्रेंड- हां कहो न
गर्लफ्रेंड- समझ नहीं आ रहा कैसे कहूं?
बॉयफ्रेंड- कहो न प्लीज
गर्लफ्रेंड- मैं मां बनने वाली हूं
बॉयफ्रेंड- कह दो ये झूठ है, हमारा प्यार तो गंगाजल की तरह पवित्र है
गर्लफ्रेंड- बकवास मत कर गधे, मेरी पूरी बात तो सुन
मैं तुम्हारी मां बनने वाली हूं, तुम्हारे पापा ने प्रपोज किया है मुझे
बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed