फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बर्तन धोने को लेकर दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Mon, 06 Oct 2025 08:58 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 06 Oct 2025 08:58 AM IST
सार

Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Sasur Damad Chutkule Pati Patni New Funny Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....



दामाद (सास से)- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ
सास- वो कैसे?
दामाद- मुझे बर्तन धोता देख पड़ोसन आपकी बेटी से बोली-
काश ये मेरे पति होते
सास- फिर क्या हुआ?
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी ने कहा कि आज के बाद आप 
बर्तनों से दूर रहोगे.....

Saas Damad Funny Jokes In Hindi Sasur Damad Chutkule Pati Patni New Funny Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है, फिर तुम इसके
25 हजार रुपये क्यों मांग रहे हो?
गप्पू- तुम्हें दूध के लिए भैस चाहिए या नैन-मटक्का करने के लिए......

एक बच्चा अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद पिता से बोला-
आप कभी पाकिस्तान गए हो?
पिता- नहीं
बेटा- कभी अफगानिस्तान गए हो?
पिता- कभी नहीं
बेटा- तो फिर ये आतंकवादी आइटम कहां से लाए? 
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Sasur Damad Chutkule Pati Patni New Funny Jokes 2025
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- वाह तुम क्लर्क हो?
चिंटू- नहीं अंकल मैं बाबू हूं
अंकल- अबे तू है क्या?
चिंटू- अरे अंकल, मैं आपकी बेटी का बाबू हूं 
आपकी बेटी मुझे हमेशा कहती है मेरा बाबू, मेरा बाबू
अंकल बेहोश...


आज के मजेदार जोक्स: आपको डॉक्टर किसने बना दिया? पप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Sasur Damad Chutkule Pati Patni New Funny Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पूजा करने बैठी महिला से पंडित जी ने पूछा- ये पान पर लाल रंग का 
चिकना सा पदार्थ क्या रखा है?
महिला- वो पूजा के लिए 5 फल नहीं मिल रहे थे, तो मैंने मिक्स फ्रूट जैम रख दिया
ये सुनकर पंडित जी के होश उड़ गए.....

महिला- मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते
पडिंत- जिसे प्रेम करते हो उसे स्वतंत्र छोड़ दो
महिला- एक बार छोड़ा था, पड़ोसन के घर बैठे मिले......
विज्ञापन
Saas Damad Funny Jokes In Hindi Sasur Damad Chutkule Pati Patni New Funny Jokes 2025
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)-  कल जो भिखारी आया था, वो बहुत बदतमीज था
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल मैंने उसे खाना दिया था और आज वो मुझे
एक किताब देकर गया है
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed