फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी जोक्स: बहू- आपने सुना तो होगा मांजी, जहर ही जहर को मारता है, वजह जान लोटपोट हो जाएंगे आप

Tue, 22 Sep 2026 04:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 22 Sep 2026 04:46 PM IST
सार

वायरल फनी जोक्स: कई बार तो एक छोटा सा मजेदार जोक्स पूरे दिन का मूड बदल देता है। खासकर जब उसमें घर-परिवार के रिश्तों की नोकझोंक शामिल हो, तो हंसी अपने आप निकल जाती है।

विज्ञापन
Saas bahu jokes in hindi sasur damad new jokes whatsapp comedy jokes 2026 latest chutkule
सास-बहू मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जोक्स इन हिंदी: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।  





बहू- क्या हुआ सासू मां?
सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर अपनी,
बेटी से बात किया करो मांजी
सास- ऐसा क्यों?
बहू- आपने सुना तो होगा मांजी,
जहर ही जहर को मारता है
सास बेहोश.......



सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को
कैसे संभालना है, यह सिखाया है? 

Saas bahu jokes in hindi sasur damad new jokes whatsapp comedy jokes 2026 latest chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू एक बैंक में गया और बोला-
मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
पप्पू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो.... 
Saas bahu jokes in hindi sasur damad new jokes whatsapp comedy jokes 2026 latest chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
रिंकी- क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
रिंकी- फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है.....


जोक्स: राजू ने टीचर को बताया आ बैल मुझे मार मुहावरे का अर्थ, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेंगे आप


देसी जोक्स: पति को स्वतंत्र छोड़ने को लेकर महिला ने पडिंत जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Saas bahu jokes in hindi sasur damad new jokes whatsapp comedy jokes 2026 latest chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जेलर- सुना है तुम शायर हो…कुछ सुनाओ फिर
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई, समझ लो जिंदगी खत्म तुम्हारी…...



एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा और बोला-
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया
पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया.....
विज्ञापन
Saas bahu jokes in hindi sasur damad new jokes whatsapp comedy jokes 2026 latest chutkule
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो,
आसानी से छील जाएंगे
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो,
काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो,
आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, अर्जी वापस ही दे दो मेरी...



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed