चुटकुले: अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक खान-पान और शुद्ध हवा के साथ खुलकर हंसना भी जरूरी है। हंसी चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है और तनाव और चिंता को भी दूर भगाती है। दिन की शुरुआत अगर हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन खुशनुमा बन जाता है। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी।
चुटकुले: चिंटू ने जज की बात सुनकर तलाक की अर्जी ले ली वापस, पढ़िए मजेदार जोक्स
चुटकुले: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए।
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
चिंटू- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
चिंटू- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
हिंदी जोक्स: साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
बॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?
गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना मिल जाए
गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
गर्लफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले।
फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके
पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की- आज का दिन बहुत बुरा है,
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया,
रास्ते में कार खराब हो गई,
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया,
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली...।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)