फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Tue, 22 Sep 2026 06:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 22 Sep 2026 06:34 PM IST
सार

हिंदी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
funny Jokes in Hindi jija sali jokes in hindi funny jokes hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

हिंदी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है,
चिंटू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ
चिंटू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश।
 

funny Jokes in Hindi jija sali jokes in hindi funny jokes hindi
जीजा साली जोक्स - फोटो : freepik

साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।
 

funny Jokes in Hindi jija sali jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

एक बहरा बाइक खींच कर ले जा रहा था
दूसरा बहरा- क्या हुआ भाई, पेट्रोल खत्म हो गया क्या?
पहला बहरा- नहीं यार, पेट्रोल खत्म हो गया।
दूसरा बहरा- अच्छा... अच्छा, मैं समझा कि पेट्रोल खत्म हो गया। 

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके
 

विज्ञापन
विज्ञापन
funny Jokes in Hindi jija sali jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का- हां
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस- बॉस बेहोश

जोक्स: पत्नी– मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला

विज्ञापन
funny Jokes in Hindi jija sali jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए,
मां - वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed