जोर जोर से हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस का स्राव होता है जिससे मस्तिष्क में ऐसे भाव आते हैं कि आप पूरी तरह स्वस्थ और खुशहाल हैं। इससे तनाव और चिंता जैसी परेशानियां धीरे-धीरे कम होती जाती हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes in Hindi: वैलेंटाइन डे पर ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां।
संता अपनी पत्नी पिंकी और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया।
पिंकी- बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाइपर बदल दो।
संता- अभी मैं बिजी हूं, अगली बार पक्का।
थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो पिंकी ने फिर से संता से कहा….
संता ने मासूमियत से पिंकी की तरफ देखकर कहा- मैंने यह नहीं कहा था कि अगला डाइपर, मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा तब मैं पक्का करूंगा।
संता ने पूछा बंता से
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
संता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”