Latest Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम हंसते रहते हैं, तो हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है और घर की उदासी दूर रहती है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर इंसना हंसता रहता है, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकता है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड ने दिया धमाकेदार ज्ञान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑयली स्किन को ठीक करने का राज...
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा - वापस करने कौन आएगा भाई...!