हंसी वो सुपर पावर है जो किसी भी बोरिंग दिन को सुपरफन बना देती है। और अगर आप सोच रहे हैं कि आज थोड़ी मुस्कान कहां मिलेगी तो तैयार हो जाइए क्योंकि हम लेकर आए हैं आपके लिए एक धमाकेदार जोक्स और चुटकुलों का खजाना।
Latest Jokes: पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति का जवाब सुनकर ठहाके मारकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
Latest Jokes: तो बैठ जाइए आराम से, तैयार हो जाइए हंसी के झटके के लिए और चलिए शुरू करते हैं मजेदार सफर, जहां हर जोक और हर चुटकुला आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा और पेट में हल्की हल्की मरोड़।
पति: पता है सुबह जब मेरी आंखें खुलती हैं तो प्रार्थना करता हूं कि
भगवान तुम्हारे जैसी पत्नी सबको दे!
पत्नी: खुशी से झूमते हुए, सच में?
पति: हां, सोचता हूं अकेले मैं ही क्यों दुखी रहूं…
पत्नी(पति से): तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
पति: बिलकुल शाहजहां की तरह
पत्नी: मेरे मरने के बाद ताजमहल बनवाओगे?
पति: मैं प्लॉट ले चुका हूं,
पगली देर तो तू ही कर रही है....
सुनो मैं यह घर छोड़कर हमेशा के लिए जा रही हूं।
पति गुस्से में: हां, जान छोड़ो अब
पत्नी प्यार से: बस आपकी यही जान कहने की आदत मुझे रोक लेती है...
टकला पति बीवी से पूछता है: कैसा लग रहा हूं
बीवी: अजी छोड़ो भी
टकला पति : अरे बता ना
बीवी: अजी रहने दो अब मैं क्या बताऊं
टकला पति: अरे बता भी तुझे मेरी कसम
बीवी: ऐसे लग रहे हो जैसे फटे हुए मोजे से अंगूठा बाहर निकल आया हो
पति बेहोश....
शादी की चौथी सालगिरह पर पति: आज कुछ नया करते हैं
पत्नी: आज कोई फिल्म देखें क्या ?
पति: कौन सी ?
पत्नी: कोई डरावनी फिल्म देखने का मन है डार्लिंग
पति: ठीक है, अलमारी से हमारी शादी वाली वीडियो निकाल लो...