हंसी के बिना जिंदगी थोड़ी फीकी लगती है, है ना? तो चलिए आज अपनी रोजमर्रा की परेशानियों को भूलकर एक डोज हंसी का लेते हैं। तैयार हो जाइए मजेदार जोक्स और चुटकुलों के उस खजाने के लिए, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाकर हर उदासी को भगा देगा। हंसी की गारंटी तो हमारी है, पर पेट में दर्द वो आप खुद संभालना।”
Hindi Jokes: पति सुबह अपनी पत्नी पर पानी डाल देता है, फिर पत्नी सिखाती है ऐसा मजा कि पेट पकड़कर हंसेंगे
Hindi Jokes: तैयार हो जाइए उन पागलपन भरे पलो के लिए, जहां हर जोक पर आप जोर-जोर से हंसेंगे और हर चुटकुले में खुद को ढूंढेंगे। चाहे ऑफिस की टेंशन हो, घर की बोरियत, या बस रोजमर्रा की उबाऊ बातें, यहां हर बात हंसी में बदल जाएगी।
नई नई शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसलिए...
तब से पति गायब है...
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...बॉम्बे मेल
पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड खरीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश