फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: लड़का- जी आपका नाम क्या है? लड़की का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 03 Jan 2025 08:46 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 03 Jan 2025 08:46 PM IST
सार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास खुद के बारे में इत्मिनान से सोचने के लिए समय नहीं है। यही वजह है कि कम उम्र के लोग भी अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

विज्ञापन
ladka ladk ke jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास खुद के बारे में इत्मिनान से सोचने के लिए समय नहीं है। यही वजह है कि कम उम्र के लोग भी अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स ये सुझाव देते हैं कि इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। असल में हंसने से इंसान अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है और तमाम बिमारियों से भी दूर रहता है। दरअसल, हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिससे आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया?
लड़का- जी आपका नाम क्या है?
लड़की- शीतल
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
लड़का- पेयजल
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- 'फैजल'
 

Trending Videos
ladka ladk ke jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

लड़के वाली लड़की देखने गए
पंडित ने कुंडली मिला कर कहा- जोड़ी तो बहुत अच्छी बन रही है.
लड़का-लड़की के 36 के 36 के गुण मिल रहे हैं
लड़के के पिता- मैं इस शादी के लिए तैयार नहीं हूं
लड़की के पिता- क्यूं क्या हुआ? गुण तो सारे मिल गए हैं
इससे अच्छी जोड़ी और क्या बनेगी?
लड़के के पिता- हमारा बेटा तो चलो लफंगा है तो क्या बहू भी ऐसी ही ले आएं?

ladka ladk ke jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की ब्यूटी पार्लर से मेकअप करा के आई
लड़की जैसे ही मेट्रो ट्रेन में चढ़ी
एक बंगाली आदमी बोला- हॉट
लड़की- थैंक यू डियर
बंगाली- अरे काहे का थैंक्यू
हम बोला आगे से हट हमको उतारना है....
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ladka ladk ke jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करूंगा,
जो मेहनती हो,सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो
लड़की- मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी मेड में हैं....
 
विज्ञापन
ladka ladk ke jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे..
लड़का- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूँ
फिर क्या, लड़के की खूब पिटाई हुई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed