जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पिंकी का जवाब सुनकर दुकानदार हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
नखरे तो शादी से पहले होते हैं साहब...
शादी के बाद तो...
लौकी की सब्जी खाकर भी कहना पड़ता है-
'तुम्हारे हाथों में तो जादू है जानू'...!!!
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और
भाग रही हूं उसके साथ..!!
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और
समय दोनों बच गए..!
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी
रख के गई है...!!!
.
पिता बेहोश..
दुकानदार - बहन जी आप हमेशा दुकान पर आती हैं,
सारे गहने देखती हैं, मगर ले नहीं जातीं, क्यों...?
पिंकी - ले जाती हूं भाई साहब, आप ही ध्यान नहीं देते...!!!
दुकानदार बेहोश...
सोनू: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान अमीर बनता जाता है।
मोनू: कैसे?
सोनू: बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आंखों में, शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं।