जोक्स: खुलकर हंसना न सिर्फ हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को भी खुश करता है। हंसी एक संक्रामक भावना है, जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसी के माध्यम से हम दूसरों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं और मजबूत रिश्ते बनाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार लेटेस्ट जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
जोक्स: साला- मुझे शादी नहीं करनी, औरतों से डर लगता है, जीजा का जवाब पढ़कर गूंजेगा हंसी का ठहाका
जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।
साला- जीजा जी, मुझे शादी नहीं करनी, मुझे सभी औरतों से डर लगता है।
जीजा- अरे साले जी, कर लो शादी! फिर सिर्फ एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
फनी जोक्स: मरीज- डॉक्टर साहब, मुझे रात को नींद नहीं आती, क्या करूं? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ
नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।
हिंदी जोक्स: टीचर- तुम देर से क्यों आए? पप्पू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)