हिंदी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
हिंदी जोक्स: टीचर- तुम देर से क्यों आए? पप्पू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
हिंदी जोक्स: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
फनी जोक्स: सास-बहू अचार क्यों खा रही हो? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली हो गई है, बताओ क्या लगाऊं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर पारा हाई
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)