फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: जज ने मॉल में चोरी के लिए महिला को सुनाई 10 दिन की सजा, फिर पति ने जो किया जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 23 Jan 2025 10:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 10:46 PM IST
सार

Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Women Jokes in Hindi Police Chor Jokes social Media Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Jokes in Hindi Women Jokes in Hindi Police Chor Jokes social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक महिला मॉल से बिस्कुट का पैकेट चुराते हुए पकड़ी गई...!!
जज ने कहा - तुमने तो बिस्कुट का पैकेट चुराया, उसमें 10 बिस्कुट थे...! इसलिए तुम्हें
10 दिन की जेल की सजा दी जाती है...!!
तभी पीछे से महिला का पति चिल्लाया -
जज साहब, इसने साबूदाने का पैकेट भी चुराया है...!!!
 

Jokes in Hindi Women Jokes in Hindi Police Chor Jokes social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Jokes in Hindi, Chutkule: जीजा- लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुए? साली का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Women Jokes in Hindi Police Chor Jokes social Media Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

Comedy Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
Jokes in Hindi Women Jokes in Hindi Police Chor Jokes social Media Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed