Jokes in Hindi, Chutkule: खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपकी हंसी एक बेहद फायदेमंद दवा है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले ( Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes in Hindi, Chutkule: जीजा- लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुए? साली का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
जीजा- अरे साली साहिबा! एक सवाल का जवाब बताओ। यदि लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुए?
साली- एक नंबर के चोर, जो हमेशा पराए धन पर अपनी नज़रे टिकाए रहते हैं।
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे और 10 सड़ गए तो कितने बचे? छात्र का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई
इमारतों का निर्माण किया था...!
Jokes in Hindi: बाप-बेटे के मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
मां- बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?