Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हमें हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। कुछ क्षण के लिए सब कुछ भूलकर हमें खुलकर हंसना चाहिए। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए दर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज भी हम कुछ मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला..
Jokes in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हमें हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। कुछ क्षण के लिए सब कुछ भूलकर हमें खुलकर हंसना चाहिए।
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ?
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !
Comedy Jokes: डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? मरीज ने दिया झन्नाटेदार जवाब
संता- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू ?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
संता- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।
Jokes in Hindi, Chutkule: साली- लड़के लव मैरिज क्यों करते हैं? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
घर में पत्नी से साथ झगड़ा होने के बाद, पति ने गुस्से में पंखे से रस्सी का फंदा लटकाया और स्टूल पर चढ़कर उसे गले में डालनें के लिए तैयार हो गया।
तभी उसकी पत्नी बोली, “जो कुछ करना है, जल्दी करो।”
पति ने कहा,.”तुम मुझे शांति से मरने भी नहीं दोगी?”
पत्नी बोली,.”मुझे अभी स्टूल की जरूरत है।”