फनी जोक्स: अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
फनी जोक्स: साली- शादी का असली मतलब होता क्या है? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
फनी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है।
साली- जीजाजी एक बात बताइए कि ये शादी का असली मतलब होता क्या है?
जीजा- यही कि धूमधाम से खुद की सुपारी देना।
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है।
हिंदी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर छूट जाएगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -एकदम बंदरिया जैसी।
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी।
जोक्स: भाभी जी- देवर जी क्या हुआ, क्यों उदास हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़े होश
गोलू पैराशूट बेच रहा था
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ।
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो?
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)