जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली हो गई है, बताओ क्या लगाऊं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर पारा हाई
जोक्स: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बताओ न क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं.....
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए.
गप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
गप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा...
पहला दोस्त- क्या खा रहा है?
दूसरा दोस्त- गोलगप्पे खा रहा हूं
पहला दोस्त- अरे वाह अकेले-अकेले दावत उड़ाई जा रही है
दूसरा दोस्त- अब 10 रुपये के गोलगप्पे से पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या?
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)