हिंदी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
हिंदी जोक्स: टीचर- न्यूटन का नियम बताओ, लड़के का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
हिंदी जोक्स: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ।
लड़का- सर, पूरी लाइन तो याद नहीं, आखिरी लाइन याद है।
टीचर- चलो, आखिरी का ही सुनाओ।
लड़का- और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं
कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...
जोक्स: भाभी जी- देवर जी क्या हुआ, क्यों उदास हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़े होश
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!
हिंदी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर छूट जाएगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)