जोक्स हिंदी: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
जोक्स हिंदी: पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ, गप्पू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
जोक्स हिंदी: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी,
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन,
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी...
फनी जोक्स: देवर- भाभी सिर में बहुत दर्द हो रहा है? भाभी जी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है,
चिंटू - क्या डॉक्टर...?
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
डॉक्टर साहब बेहोश....!
जोक्स: मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए, गप्पू ने टीचर को दिया लोटपोट करने वाला जवाब
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!
अब पति सदमे में है...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)