Funny Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
Jokes In Hindi: मरीज- क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब
Hindi Jokes: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
साली- सुनो जीजा जी, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
साली- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी।
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!
Funny Chutkule: खाना मांगने पर लड़की ने भिखारी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी।
Comedy Jokes: जब पत्नी खुश होती है तो पति भी खुश होता है, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)