Jokes in Hindi, Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप तनाव से दूर रहते हैं।। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को तनाव से बचने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन मजेदार जोक्स (Funny Jokes) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes in Hindi, Chutkule: गप्पू से दादा- बेटा अंदर से जरा मेरा दांत लेकर आना, फिर जो हुआ जान नहीं रुकेगी हंसी
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और मजेदार चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले।
दादा (गप्पू से)- बेटा अंदर से जरा मेरा दांत लेकर आना।
गप्पू- पर दादू अभी तो रोटी भी नहीं बनी?
दादा - अबे रोटी को मार गोली सामने वाली पड़ोसन को स्माइल देनी है।
पप्पू और गप्पू आपस में बात कर रहे थे
पप्पू- मुझे दो तरह की लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
गप्पू- कैसी?
पप्पू- 1 मुझसे बात ना करने वाली। 2 दूसरे लड़कों से बात करने वाली।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
Jokes in Hindi: देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हैं? भाभी का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
पुलिस- दरवाजा खोलो, हम पुलिस वाले हैं।
चिंटू- क्या काम है?
पुलिस- हमें आप से कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम कितने लोग हो?
पुलिस- हम चार लोग हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।