Jokes Hindi: स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो हंसना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब हम हंसते हैं, तो इस दौरान हमारे शरीर में तेजी से एंटी वायरल कोशिकाएं बनती हैं, जिससे हमारा इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। इसके साथ ही हमारी मुस्कराहट हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हमारे लिए बेहद जरूरी है। कई बार लोगों के पास इतनी परेशानियां होती हैं कि उनके पास हंसने के लिए कोई वजह नहीं होती। लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कई मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किसी बात की आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
Jokes Hindi: पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पति का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद
Jokes Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
Jokes in Hindi: सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।
Funny Chutkule: गिरफ्तार होने पुलिस के पास पहुंचा राजू, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएं बेहाल
सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)