Funny Jokes: हंसना हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ हमारे मन को खुश रखता है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। यही वजह है कि हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपका दिन बना देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला और अपने जीवन में खुशी और स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
Funny Jokes: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? छात्र का जवाब सुनकर उड़ गए होश
Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।
पप्पू- कल शाम को तुमको भाभी आपको इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
Jokes in Hindi: सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।
Jokes: अगर हम किसी लड़की को चाहें और वो हमे न मिले तो, नाई का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती बंद हो गई
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)