भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है। पानी से भरी पिचकारियों से होली खेलने, रंग लगाने समेत स्वादिष्ट पकवान इस त्योहार को खास बनाते हैं। ये त्योहार आपके लिए खूब मस्तीभरा हो जाए, इसके लिए हम होली विशेष जोक्स लेकर आए हैं। बता दें कि जिस तरह से अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए होली के खास अवसर पर कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Holi 2021 Jokes: पप्पू-गप्पू के मजेदार कारनामें...पढ़िए होली के धमाकेदार जोक्स
पप्पू हर रविवार को होली खेलता था।
.
गप्पू ने पप्पू से पूछा - तुम रविवार को होली
क्यों खेलते हो...?
.
पप्पू - अरे मैंने पढ़ा है सनडे मतलब होलीडे
.
बुरा ना मानों होली है...!
एक पागल था, उसे गाने का बहुत शौक था
लेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थी...
.
होली के दिन भांग पीकर वह अपनी उसी फटी हुई
आवाज में जोर-जोर से गाना गाने लगा...
महबूबा महबूबा... महबूबा महबूबा...
.
गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में
नाले में जा गिरा, फिर नाले से उसकी आवाज आई
मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ मैं डूबा मैं डूबा...!
.
बुरा ना मानों होली है...!