होली का त्योहार आपके लिए खूब मस्तीभरा हो जाए, इसके लिए हम होली स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं। भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है। पानी से भरी पिचकारियों से होली खेलने, रंग लगाने समेत स्वादिष्ट पकवान इस त्योहार को खास बनाते हैं। ऐसे में कुछ चुटकुले हो जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है। बता दें कि जिस तरह से अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए होली के खास अवसर पर कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Holi 2021 Jokes: होली के त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे ये चुटकुले...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने गुस्से से पति को फोन किया - बोली कहां हो...?
.
पति- अरे उसी ज्वेलरी शॉप के पास, जहां तुमने हार पसंद किया था
पिछली होली को याद आई वो शॉप..?
.
पत्नी - मुंह बनाते हुए बोली हां याद है...
.
पति - सॉरी यार मैं उस समय तुम्हें हार दिला नहीं सका था
.
मैंने तुमसे बोला था किसी दिन जरुर दिलाऊंगा...
.
पत्नी - ये सुन पत्नी और खुशी से बोली हां जी याद है...
आप कितने अच्छे हैं, मेरे लिए हार अभी खरीद रहे हैं
बताइए आज क्या बना दूं आप के लिए...?
.
पति- अरे भगवान, मेरी बात सुनो मैं उसी गली से तुम्हारे लिए गोलगप्पे खरीद रहा हूं,
कितने ले लूं तुम्हारे लिए... और तू आज मटर पनीर बना...
.
पत्नी - कोमा में...!
.
बुरा ना मानो होली...!
एक भयानक सत्य...
सच्चा दोस्त कभी गद्दारी नहीं करता, लेकिन
होली के दिन अपनी औकात दिखा ही जाता है...!
.
इसलिए सतर्क रहें...!
होली पर सालह...!
.
अगर किसी के पास शोले फिल्म के
गब्बर सिंह का नंबर हो, तो कृपया उसे
बता देना कि होली इस बार 29 मार्च को है...!
.
बार-बार पूछता रहता है कब है होली...?