जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
जोक्स: बेटे के इश्क का भूत मां ने रात में ही उतारा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुख क्या है...?
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना...!
.
खुशी क्या है...?
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि
अभी पांच घंटे और सोना है...!
.
डबल खुशी क्या है...?
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है...!
जज - घर में मालिक के रहते हुए
तुमने चोरी कैसे की...?
.
.
चोर- जज साहब आपकी नौकरी अच्छी है,
आपकी तनख्वाह अच्छी है
आप ये सब तरीके जानकर क्या करोगे...?
एक एयरलाइंस ने एक अनोखी योजना शुरू की...
'आप टिकट खरीदें, साथ में आपकी पत्नी का टिकट मुफ्त'...!
.
इस योजना में भारी सफलता मिलने के बाद कंपनी ने
सारी पत्नियों को फोन करके पूछा - यात्रा कैसी रही...?
.
सभी का एक जैसा ही जवाब था - कौन सी यात्रा...!
मां - किससे बात कर रहा है,
इतनी रात को...?
.
बेटा - कियारा की मां से...
.
मां - अब ये कियारा कौन है...?
.
बेटा - तुम्हारी होने वाली पोती...!
.
फिर मां ने रात में ही उतारा बेटे के इश्क का भूत...