फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: साली- शादी का असली मतलब होता क्या है? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Mon, 07 Sep 2026 07:44 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 07 Sep 2026 07:44 PM IST
सार

फनी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है।

विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Best Jokes Today Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

फनी जोक्स: अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 

Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Best Jokes Today Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik

साली- जीजाजी एक बात बताइए कि ये शादी का असली मतलब होता क्या है?
जीजा- यही कि धूमधाम से खुद की सुपारी देना।



 

Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Best Jokes Today Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है।

हिंदी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर छूट जाएगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Best Jokes Today Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -एकदम बंदरिया जैसी।
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी।

जोक्स: भाभी जी- देवर जी क्या हुआ, क्यों उदास हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़े होश

विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Best Jokes Today Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

गोलू पैराशूट बेच रहा था
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ।
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो? 
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed