फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: पिता- अगर ससुराल वाले स्कूटर दे तो कार मांगना, फिर बेटे की बात सुनकर बाप हो गया बेहोश

Wed, 09 Sep 2026 06:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 06:32 PM IST
सार

हिंदी जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Hindi Jokes Son Father jokes baap beta jokes chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

हिंदी जोक्स:  चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए।



80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 

Hindi Jokes Son Father jokes baap beta jokes chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बाप- बेटा अगर ससुराल वाले स्कूटर दे तो कार मांगना, 
कूलर दे तो AC मांगना, घर दे तो बंगला मागना…
बेटा- पापा अगर वो लड़की दे तो उसकी मां को भी मांगलू क्या? 
बाप खुशी के मारे बेहोश
 

Hindi Jokes Son Father jokes baap beta jokes chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।

जोक्स: डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? मरीज ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Son Father jokes baap beta jokes chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया "खाली डिब्बा " कितनी शर्म आई मुझे फ्रेंड्स के आगे
रामू- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली...

मजेदार जोक्स: सास के सिर में दर्द होने पर बहू ने बताया उसका उपाय, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
 

विज्ञापन
Hindi Jokes Son Father jokes baap beta jokes chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed