फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: पत्नी- आप अब मुझ में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते, पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला

Thu, 17 Sep 2026 07:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

फनी जोक्स: तनाव भरी इस दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। काम का दबाव, पारिवारिक टेंशन हमें अंदर ही अंदर कमजोर करती जा रही है। इसलिए खुश रहने के लिए हंसिए। अपना जितना ज्यादा हंसेंगे और खुश रहेंगे, शरीर में हैपी हार्मोन्स का उत्पादन उतना ही बढ़ेगा। 
 

विज्ञापन
husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi funny jokes in hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujala

फनी जोक्स: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आप जीवनभर तनाव से दूर रहते हैं। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है। इसकी वजह से हमेशा तनाव मुक्त रहता है। हंसने से किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
 

husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पत्नी- आप शादी के बाद से बदल गए हो, मुझ में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते।
पति- मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया था कि मुझे शादीशुदा महिलाओं में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं है।
 

husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

गोलू- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं। 
गोलू- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।

चुटकुले: साली- जीजा जी, मैं आपको कैसी लगती हूं? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।

जोक्स: शिक्षक- बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed