जोक्स: जोक्स और चुटकुले जिंदगी में गर्माहट घोलने का काम करते हैं। हंसने से शरीर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही आप हमेशा प्रसन्न रहता है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
जोक्स: शिक्षक- बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
जोक्स: वर्तमान की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के स्वस्थ रहना बेहद कठिन काम है, क्योंकि लोग काम के दबाव की वजह से तनाव से ग्रसित हो रहे हैं। अगर आप तनाव से बचना और स्वस्थ रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।
शिक्षक - बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी?
छात्र- हां सर...
शिक्षक - तो बताओ कब?
छात्र- जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा।
टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
हिंदी जोक्स: मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ? बेटे का जवाब सुनकर हो गई बेहोश
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरू किसने किया था...
चुटकुले: साली- जीजा जी, मैं आपको कैसी लगती हूं? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से) – आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान) – गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक) – गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)