फनी जोक्स: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी- मुझे तुम्हारे बिना अच्छा नहीं लगता
पति- क्यों जान
पत्नी- क्योंकि तुम्हारे बिना मुझे सारा काम,
खुद करना पड़ता है
पति बेहोश.....
दारू पीकर पति देर रात घर पहुंचा,
तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू?
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं क्या?
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली
सुनते ही पत्नी की आंखों में आंसू आ गए.....
2 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
जीजा- तुम्हारी बहन में हजारों कमियां हैं
साली- जी, इसी वजह से तो उसे कोई,
अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था.....
3 of 5
जीजा-साली जोक्स
- फोटो : freepik
4 of 5
Hindi Jokes
- फोटो : Freepik/Amar Ujala
एक लड़की की शादी हो रही थी....
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आ गया
दुल्हन का पिता- आप कौन?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था
अब फाइनल देखने आया हूं......
लड़की- जान हम शादी कब करेंगे
लड़का- जब मैं कमाने अच्छ़ा कमाने लगूंगा
लड़की- तुमने तो कहा था कि तुम्हारा,
करोड़ों का कारोबार है
लड़का- करोड़ो का नहीं, पकौड़ों का कहा था
लड़की बेहोश.....
एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे से बोला- कैसे हो बेटा?
बच्चा- ठीक हूं
बुजुर्ग व्यक्ति- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह
बुजुर्ग व्यक्ति- मतलब
बच्चा- भगवान भरोसे.......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)