जोक्स: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
जोक्स: पति- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? पत्नी की बात सुनकर बोलती हो गई बंद
जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
पति- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
पत्नी- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
पत्नी- देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!
हिंदी चुटकुले: पडिंत जी ने सुरेश को बताया शांति का सही अर्थ, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
देसी जोक्स: हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना, लड़की का जवाब सुनकर लड़के के उड़ गए होश
मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
पप्पू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं...
मास्टर जी- अच्छा वो कैसे...
पप्पू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई...
मास्टर जी बेहोश...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)